loading...

Monday 23 March 2015

रेल्वे और एस.एस.सी. हेतु : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-2

रेल्वे और कर्मचारी चयन आयोग की परिक्षाओ हेतु


1. जजिया लगाने वाला पहला मुस्लिम शासक मुहम्मद  बिनकासिम था जबकि जजिया समाप्त करने वाला बादशाह जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर था।
2. पित्रदुरा (अलंकार)का सर्वप्रथम प्रयोग एतमाउददौला (गयास बेग) के आगरा स्थित मक़बरा में हुआ जबकि हुमायु के मकबरे को सबसे बड़ा एवं दोहरी गुंबद वाला मक़बरा माना  जाता है।
3. चित्रकला का प्रचीनतम साक्ष्य मध्यपाषाण काल से जबकि मूर्तिकला का प्राचीनतम प्रमाण हड़प्पा सभ्यता से मिला है।
4. ब्रिटिश सासंद में भारतीय समस्याओं को उठाने वाला पहला महापुरुष राजाराम मोहन राय जबकि ब्रिटिश संसद सदस्य बनने वाला प्रथम भारतीय दादाभाई नौरोजी थे।
5. विद्युत बल्ब का तंतु टंगस्टन का बना होता है जबकि हीटर का तार नाइक्रोम से।
6. आग जलाने में ऑक्सीजन सहायक है जबकि आग बुझाने में कार्बन डाय ऑक्साइड।
7. विश्व का सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री ब्रिटेन का है (संसद की सर्वोच्चता के कारण )जबकि सबसे कमजोर प्रधानमंत्री भारत का (संविधान की सर्वोच्चता के कारण एवं आजकल गठबंधन के कारण )
8. जैन धर्म की पहली भिक्षुणी चंदना थी जबकि बौद्ध धर्म की पहली भिक्षुणी गौतमी थी।
9. ऋग्वेद से बहुदेववाद की जबकि कुरान से एकेश्वरवाद की झलक मिलती है।
10. फ़ैदोमीटर से समुद्र की गहराई मापा जाता है जबकि पेरिस्कोप से जल के भीतर देखा जाता है।
11.शासक की एकात्मक पद्धति का लाभ है ?
उत्तर-दृढ राज्य
12. किस देश में अलिखित संविधान है ?
उत्तर- U. K.
13. भारत की संविधान -सभा का अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर-डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद
14. राजनितिक समता पाई जाती है ?
उत्तर-सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार में
15. संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में घोषित किया गया है ?
उत्तर-एक प्रभुसत्तासंपन्न, समाजवादी ,पंथनिरपेक्ष,लोकतंात्रिक गणराज्य
16. भारत के संविधान की  प्रस्तावना में वह कौन सा शब्द है जिसका समावेश संविधान (42 वे )  संशोधन अधिनियम, 1976  के माध्यम से नही जोड़ा गया था ?
उत्तर-1976 के 42 वे संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी ,पंथनिरपेक्ष तथा अखंडता शब्द जोड़े गए थे. गरिमा शब्द नहीं जोड़ा गया चूँकि यह शब्द प्रारम्भ से ही प्रस्तावना में है।
17. संविधान बनते समय कौन से आदर्श प्रस्तावना में शामिल नही थे ?
उत्तर-समाजवादी ,पंथनिरपेक्ष तथा अखंडता शब्द
18. संविधान में संयोजित भारत का वर्णन किस प्रकार किया गया है ?
उत्तर-राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रो का एक  परिसंघ
19. संविधान के अनुच्छेद -I में भारत को क्या कहा गया है ?
 उत्तर-राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रो का एक  परिसंघ
20. भारत में संघ राज्य क्षेत्रो की संख्या है?
उत्तर- सात
21. समाजवादी चिंतक किस क्षेत्र में समानता के अधिकार को बढ़ाने की वकालत करता है ?
उत्तर-आर्थिक क्षेत्र

  • सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर  के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमे फेसबुक पर ज्वाइन करे। 



No comments:

Post a Comment